{"_id":"57bf4dcb4f1c1b680cd4ffba","slug":"demand-for-rail-stopage","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरला, मंगला, जीटी व गोवा एक्सप्रेस का ठहराव मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरला, मंगला, जीटी व गोवा एक्सप्रेस का ठहराव मांगा
lalitpur
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : demo pic
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी लघुु उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय जैन ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती को ज्ञापन देकर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण क्षेत्र की ट्रेनों केरला, मंगला, जीटी व गोवा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनपद के लोगों को बंगलूरू, हैदराबाद, गोवा आदि क्षेत्रों में आना जाना लगा रहता है। इसके चलते इन ट्रेनों का ललितपुर में ठहराव होने से रेलवे को भी काफी लाभ होगा।
इसके अलावा उन्होंने नगर स्थित हवाई पट्टी पर हवाई अड्डा बनाकर हवाई यात्रा शुरू कराए जाने की मांग भी की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि जनपद के हजारों नागरिक इंदौर, दिल्ली, लखनऊ व बंगलूरू जाते हैं, जबकि जनपद पुरातत्व महत्व का होने के कारण यहां सैकड़ों सैलानियों का आना जाना रहता है। पूर्व में कई बार हवाई पट्टी का सर्वे भी हो चुका है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से ललितपुर में ट्रेनों के ठहराव और हवाई यात्रा शुरू कराए जाने की मांग की है।