फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Delay in hanging Nirbhaya culprits is not right

निर्भया के गुनहगारों को फांसी में देरी ठीक नहीं

Thu, 06 Feb 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Delay in hanging Nirbhaya culprits is not right
अमर उजाला कार्यालय ललितपुर में संवाद करतीं महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ‘अमर उजाला’ के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत बुधवार को ललितपुर कार्यालय पर संवाद का आयोजन किया गया। इसमें शहर की प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी महिलाओं ने निर्भया के दोषियों की फांसी में देरी हाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द फांसी दिये जाने की बात कही।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ कार्यालय में आयोजित संवाद में महिलाओं ने कहा कि निर्भया के दोषियों के लिए किसी भी प्रकार की दया करना ठीक नहीं। इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को फांसी देने में बिल्कुल देरी नहीं करना चाहिए। न्यायिक प्रक्रिया में बदलाव कर कठोर कानून बनाए जाने आवश्यक हैं। फांसी में देरी होने के कारण अन्य देशों में भी गलत संदेश जाता है कि भारत की न्याय प्रणाली दोषियों को अभी तक फांसी क्यों नहीं दे पाई। आरोपियों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि इसके कारण अपराध करने वालों का हौसला बढ़ता है। निर्भया कांड के दोषियों को बिना किसी देरी के शीघ्र ही फांसी दे दी जानी चाहिए। निर्भया कांड में के एक नाबालिग दोषी के चलते उसे फांसी की सजा नहीं दी जा रही है। संविधान में संशोधन कर नाबालिग अपराधियों को जघन्य अपराध की सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने वालों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए। निर्भया के आरोपियों को फांसी देने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान चंचल साहू, शालिनी जैन, श्रुति जैन, नाजिमा खान, वर्षा, रजिया सुल्तान, नानिकी सलूजा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों पर किसी भी प्रकार की दया नहीं करनी चाहिए। फांसी में देरी होने से अन्य अपराधियों का हौसला बढ़ता है। अब जरुरत है निर्भया के दोषियों को जल्दी फांसी देने की।
- चंचल साहू, रावतयाना
सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने वालों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए। निर्भया के आरोपियों को फांसी देने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।
- शलिनी जैन, तालाबपुरा
निभर्या को न्याय देने में देरी नहीं होनी चाहिए। बलात्कारियों के लिए सरकार को कठोर व त्वरित न्यायिक व्यवस्था बनानी चाहिए। निर्भया कांड के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।
- श्रुति जैन, गुरुकुल अकेडमी
जब राष्ट्रपति दरिंदों की दया याचिका खारिज कर चुके हैं, तो अब फांसी की सजा में देरी नहीं होनी चाहिए। बलात्कार का दंड इतना भयानक होना चाहिए कि जिससे अपराध करने वाला व्यक्ति अपराध करने की सोच भी ना सकें।

- नाजिमा खान, सदनशाह कॉलोनी
घिनौने कृत्य करने वालों को कतई बर्दाश्त न किया जाए, बल्कि उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। निभर्या के दोषियों को जल्दी फांसी होनी चाहिए।
- वर्षा, शिक्षिका लाइफ विजन एकेडमी
संविधान में शीघ्र सजा का प्रावधान होना चाहिए। जहां भी हम गलत कृत्य को देखें, वहां तुरंत आवाज उठाएं। हमारी आवाज, पीड़ित व्यक्ति के लिए हथियार साबित होगी। निर्भया के दोषियों को शीघ्र सजा मिलनी चाहिए।
- रजिया सुल्तान, शिक्षिका लाइफ विजन एकेडमी
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed