{"_id":"636fdacb3d8fd94493355177","slug":"dabang-beat-up-dalit-woman-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: दलित महिला को दबंग ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: दलित महिला को दबंग ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 12 Nov 2022 11:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:11 PM IST
सार
थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी हेतराम कुशवाहा के खिलाफ शांतिभंग में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने कुछ लोगों पर जमीन हड़पने की नियत से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो मेें महिला के साथ मारपीट करता दबंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
ललितपुर के थाना जखौरा के ग्राम कल्यानपुरा में दलित महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, महिला ने उसकी जमीन कब्जा के लिए मारपीट करने की पुलिस में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम कल्यानपुरा में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, इस संबंध ग्राम कल्यानपुरा निवासी रानी पत्नी प्रमोद अहिरवार ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन हड़पने की नियत से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी हेतराम कुशवाहा के खिलाफ शांतिभंग में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन