फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crocodile attacks a woman while she was bathing in the river

Lalitpur News: नदी में नहाते समय महिला पर मगरमच्छ का हमला

Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crocodile attacks a woman while she was bathing in the river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नदी में नहाते समय महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसे पानी के अंदर खींचने लगा। गांव के लोगों ने महिला को बचाया। गंभीर रूप से घायल महिला को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम बांसपुर निवासी सुखवती सिंह (40) रविवार सुबह नारायणी नदी में नहा रही थी। पानी के अंदर से मगरमच्छ ने सुखवती पर हमला कर दिया। अपने जबड़े में उसका पैर जकड़ लिया। सुखवती ने मगरमच्छ की पकड़ से छूटने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पा रही थी। मगरमच्छ उसे पानी में अंदर की ओर खींचने लगा तो सुखवती ने नदी किनारे की दीवार को पकड़ लिया। वहीं, मौके पर मौजूद उसकी पुत्री चिन्ना ने हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचने का प्रयास किया। इस बीच शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। उन्होंने मगरमच्छ की पीठ पर पत्थर से हमला किया। इसके बाद मगरमच्छ ने सुखवती को छोड़ा और पानी के अंदर चला गया। मगरमच्छ के हमले से सुखवती का हाथ व पैर जख्मी हो गया। आनन फानन उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

-----
नदी में जाने से बच रहे लोग
नारायणी नदी में गर्मियों के दिनों में लोग नहाने, कपड़ा धोने जाते हैं, लेकिन रविवार को नदी में मगरमच्छ द्वारा सुखवती पर हमले से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। उन्होंने अपने परिजनों व बच्चों से नदी पर या उसके किनारे न जाने की बात कही। मवेशियों को भी नदी किनारे नहीं जाने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed