फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth ate poison, FIR against three

युवक ने जहर खाया, तीन के खिलाफ एफआईआर

Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth ate poison, FIR against three
police, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी।
विज्ञापन

नवाबाद थाना इलाके के करगुवां में उधार लिया पैसा न लौटाने पर तीन लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
करगुवां निवासी पेशे से मजदूर राजाराम के पुत्र धर्मेंद्र (22) ने क्षेत्र के एक व्यक्ति से दो हजार रुपये उधार लिए थे, जो कई बार मांगे जाने के बाद भी लौटा नहीं पा रहा था। पैसा वापस लेने के लिए बाइस जून की दोपहर करगुवां निवासी सुनील यादव, देवेंद्र यादव और छत्रपाल यादव ने धर्मेंद्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद धर्मेंद्र घर चला आया। पिटाई से क्षुब्ध होकर धर्मेंद्र ने जहर खा लिया। कुछ देर बात हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज एएन पांडेय ने बताया कि धर्मेंद्र जुए का आदी था। जुए के लिए ही उसने दो हजार रुपये उधार लिए थे। न लौटाने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की थी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed