{"_id":"599f1ba34f1c1b96528b4798","slug":"two-school-operators-and-principal-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विद्यालय संचालक और प्राचार्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो विद्यालय संचालक और प्राचार्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Fri, 25 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
police, lalitpur news
- फोटो : demo
Link Copied
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने थाना पूराकलां में दो विद्यालय संचालक और एक प्राचार्य सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। बताते चले कि पूराविरधा निवासी शुभम पुत्र सुकमाल जैन ने डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को एक शिकायती पत्र देकर दोनों संचालकों पर फर्जी तरीके से विद्यालय संचालित करके क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामलें की जॉच कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने मौके पर जाकर दोनों विद्यालयों की जांच की और दोनों विद्यालयों को फर्जी तरीके से संचालित होता पाया। इसके बाद उन्होंने थाना पूराकलां पुलिस को एक तहरीर दी। जिस पर थाना पूराकलां पुलिस ने दयानंद आयुर्वेदिक विद्यालय के संचालक तुलसीराम निवासी पूराविरधा, प्राचार्य कुलदीप पुत्र गजराज निवासी ग्राम लेवा जिला झांसी और महावीर विद्यालय के संचालक आशीष जैन पुत्र पद्म चंद्र निवासी चौबयाना तालबेहट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।