फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One option would be to fund investigations Cit-

आप्शन वन चिट- फंड कंपनी की होगी जांच

Fri, 19 Jun 2015 01:43 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। तीन बार नाम बदल चुकी चिट-फंड कंपनी आप्शन वन की जांच जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर को सौंप दी है, उनसे जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी कि तुवन चौराहा के पास चिट फंड कंपनी आप्शन वन का कार्यालय है। यह कंपनी लोगों को ऊंचे सपने दिखाकर करोड़ों रुपये जमा कर रही है। कंपनी ने वर्ष 2009 से अब तक तीन बार नाम बदला है। आरोप लगाया गया है कि कंपनी बार- बार नाम बदलकर लोगों से धनराशि ऐंठती है।
विज्ञापन


 पहले इसका नाम हॉली डे पैकेज था, फिर एडवांटेज ट्रेड कंपनी और अब आप्शन वन हो गया है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई तो पता चला कि कंपनी फर्जी है। कंपनी का वाणिज्य मंत्रालय, रिर्जव बैंक एवं सेबी में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। सेबी ने 18 दिसंबर 2014 को कंपनी के खिलाफ आदेश पारित कर कंपनी को पैसा जमा करने पर रोक लगा दी थी। लेकिन, इसके बाद भी कंपनी पास बुक खोलकर पैसा जमा कर रही है। कंपनी की ब्रांच तालबेहट, महरौनी, मड़ावरा और जाखलौन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने डिप्टी कलेक्टर रत्नाकर मिश्र को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही यह भी कहा कि जांच कर एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट दें।





पचास करोड़ का है कारोबार
ललितपुर। कंपनी का टर्नओवर करोड़ों रुपये में है। एक अनुमान के मुताबिक कंपनी का लगभग पचास करोड़ रुपये का कारोबार चल रहा है।   



पर्ल्स कंपनी की भी होगी जांच
ललितपुर। जिलाधिकारी ने एक अन्य प्राइवेट कंपनी पर्ल्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ भी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर रत्नाकर मिश्र को दिए निर्देशों में कहा है कि कंपनी द्वारा पैसा जमा कराया जा रहा है, लेकिन लोगों द्वारा भुगतान मांगने पर कर्मचारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा है। अत: कंपनी की पूरी जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed