{"_id":"6a96c099e2681d60be076c3b","slug":"woman-husband-and-father-in-law-beaten-up-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153421-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर महिला समेत पति और ससुर को पीटा, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर महिला समेत पति और ससुर को पीटा, तीन नामजद
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में तीन लोगों पर घर में घुसकर महिला, उसके पति और ससुर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में तीनों को चोटें आई हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जमालपुर कलां के वसुंधरा एन्क्लेव निवासी पारुल सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त की सुबह अमित कुमार निवासी वसुंधरा एन्क्लेव, जमालपुर कलां और शिवकुमार व वासुदेव निवासी जगजीतपुर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों के हाथों में लाठी-डंडे थे।
तीनों ने उसके साथ-साथ उसके पति अक्षय कुमार सैनी और ससुर के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद सभी वहां से चले गए। आरोप है कि जाते समय तीनों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।