फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   17-year-old girl murdered for refusing marriage: Lover and his accomplice arrested case solved within 12 hours

ग्वालियर: दो साल का प्यार, फिर शादी से इनकार...कार में बैठाकर ले गए और चुनरी से घोंट दिया प्रेमिका का गला

Tue, 01 Sep 2026 05:07 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 05:07 PM IST
सार

ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। प्रेमी ईशान खान और उसके रिश्ते के भाई अरबाज खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, शादी से इनकार के बाद चुनरी से गला घोंटकर हत्या की गई।

विज्ञापन
17-year-old girl murdered for refusing marriage: Lover and his accomplice arrested case solved within 12 hours
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। कंपू थाना पुलिस ने मामले में किशोरी के प्रेमी ईशान खान और उसके दोस्त व रिश्ते के भाई अरबाज खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की है। वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन

किशोरी का शव सोमवार को कैंसर पहाड़िया क्षेत्र में झाड़ियों के बीच मिला था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर कंपू थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान किशोरी के गले पर कसने के निशान मिले, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की।

विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, किशोरी और आरोपी ईशान खान के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से किशोरी ईशान से दूरी बनाने लगी थी। वहीं, उसके परिजन उसका रिश्ता कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इसी बात से नाराज ईशान ने अपने दोस्त और रिश्ते के भाई अरबाज खान के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की कथित साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी नया बाजार स्थित एक साड़ी सेंटर में काम करती थी। पुलिस के अनुसार, रविवार को वह दुकान से घर लौट रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी उसे केआरजी कॉलेज के पास से जबरन बलेनो कार में बैठाकर कैंसर पहाड़िया की ओर ले गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से किशोरी और उसके आने-जाने के रास्ते की रैकी कर रहे थे।


पढ़ें: पहले अफसरों को फंसाया, फिर बिल्डर-ठेकेदार बने टारगेट...कौन है हनीट्रैप की मास्टरमाइंड श्वेता जैन?

कैंसर पहाड़िया पहुंचने के बाद ईशान ने किशोरी पर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि अरबाज ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए, जबकि ईशान ने चुनरी से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गए।

रविवार रात किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस को ईशान पर संदेह भी जताया था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें ईशान किशोरी की दुकान के आसपास नजर आया। वारदात में इस्तेमाल कार के नंबर के आधार पर पुलिस उसके मालिक तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि कार ईशान मांगकर ले गया था। पुलिस ने पहले अरबाज को पकड़ा और उससे पूछताछ के बाद सोमवार रात ईशान को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शादी से इनकार हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed