{"_id":"6a96bf2bebaa54acd00f8889","slug":"fraudulent-funds-repeatedly-withdrawn-from-a-suspicious-atm-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153420-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: संदिग्ध एटीएम से बार-बार निकाली गई साइबर ठगी की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: संदिग्ध एटीएम से बार-बार निकाली गई साइबर ठगी की रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई साइबर ठगी की रकम कनखल क्षेत्र के कुछ एटीएम से बार-बार निकाले जाने का मामला सामने आया है। एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल से मिले डाटा के विश्लेषण के बाद कनखल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अमित नौटियाल ने 14सी के एनसीआरपी/समन्वय पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध एटीएम निकासी के डाटा का विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि देश के विभिन्न स्थानों पर दर्ज साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों से संबंधित धनराशि कनखल थाना क्षेत्र के अलग-अलग एटीएम से विभिन्न तिथियों में बार-बार और बड़ी मात्रा में निकाली गई।
जांच में कुछ एटीएम ऐसे सामने आए, जिनसे अलग-अलग साइबर ठगी की शिकायतों से संबंधित रकम निकाली गई थी। सीमित संख्या में एटीएम के माध्यम से अलग-अलग शिकायतों की रकम बार-बार निकाला जाना एक जैसी आपराधिक कार्यप्रणाली की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया आशंका है कि साइबर ठगी के जरिए पीड़ितों से रकम हासिल करने के बाद आरोपियों ने संबंधित बैंक खातों या एटीएम कार्डों का इस्तेमाल कर धनराशि निकाली। पुलिस अब संबंधित बैंक खातों, एटीएम निकासी, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।