फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crooks were in Bihar Tppebaji

बिहार के बदमाश कर रहे थे टप्पेबाजी

Wed, 03 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Crooks were in Bihar Tppebaji
thiefing, case, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर। विगत दिनों शहर में घटित हुए टप्पेबाजी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है व उन्होंने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं, उनके गिरोह के अन्य सदस्य विभिन्न शहरों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


जून व जुलाई माह में शहर के विभिन्न स्थानों पर तीन लोगों के साथ टप्पेबाजी कर लाखों रुपये उड़ाए गए थे। घटनाओं का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह व सदर क्षेत्राधिकारी बल्देव सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। खुलासे के दौरान बताया कि घटना स्थलों से मिली सीसीटीवी फुटेज व घटना से जुड़े अन्य सुराग जुटाने के बाद जांच टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी युवक सोमवार की दोपहर सुपर मार्केट में स्थित सैंट्रल बैंक के सामने किसी नई घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ था। इसी दौरान स्वाट टीम का सिपाही देवराज सिंह वहां से गुजरा इसी दौरान उसकी नजर आरोपी पर पड़ गई, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिपाही ने आरोपी व उसकी गाड़ी की पहचान कर ली। वह आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गए, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम करन यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी नया टोला थाना कोड़ा जिला कटिहार बिहार बताया, पुलिस ने तलाशी के दौरान इसके पास से 2920 रुपये नगद व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के खाते की पासबुक व जखौरा के ग्राम गंगारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य की मुहर प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपी के पास से जब्त की गई मोटरसाइकिल पर फर्जी क्रमांक यूपी70 सीएस-4192 पर चलती पाई।  पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी दूसरे साथी का विश्वनाथ उर्फ मुन्ना पुत्र रामरतन निवासी जुराव गंज थाना कोड़ा जिला कटिहार बिहार बताया और उसने बताया कि वह झांसी के इलाइट चौराहे पर स्थित एक होटल में ठहरा हुआ है। कोतवाली निरीक्षक अजयपाल सिंह व स्वाट टीम प्रभारी देवीसिंह ने अपनी टीम के साथ दूसरे आरोपी को झांसी से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी के पास से 2070 रुपए बरामद किए। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जांच टीम में स्वाट टीम प्रभारी देवी सिंह, बिरधा चौकी प्रभारी आनंद पाल सिंह, सदर चौकी प्रभारी मो.अफजुल, सिविल लाइन चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार, कोतवाली उप निरीक्षक अमित गुप्ता व स्वाट टीम सिपाही, देवराज सिंह, हरीप्रकाश बुधौलिया, संजय भदौरिया, अवधेश यादव, मो.शफीक, मनोज कुमार, रविंद्र कटियार, दीपक, कप्तान, रविंद्र, मुलायम व आलोक आदि शामिल रहे।


यह हैं तीनों घटनाएं
18 जुलाई को सदर चौकी के पास से पटसेमरा निवासी एक किसान की थेले से 2.15 लाख रुपये व 25 जुलाई को एक अध्यापक के बैग से एक लाख रुपये निकाल लिए थे। वहीं 27 जून को बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे जमा करने के लिए आए एक व्यापारी का थैला काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने इन तीनों घटनाओं में पकड़े गए आरोपियों की संलिप्तता बताई हैं। वहीं, आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, जून माह में अभिलाषा पेट्रोल पंप पर से एक युवक की गाड़ी की डिग्गी में से करीब 21 हजार रुपये चुरा लिए गए थे, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed