{"_id":"688e0d0d7ae4f1fcc40e73c5","slug":"a-man-entered-a-deserted-house-and-attacked-an-elderly-woman-her-condition-is-critical-she-is-referred-to-me-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में घुसे शख्स ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक, मेडिकल काॅलेज रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सूने घर में घुसे शख्स ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक, मेडिकल काॅलेज रेफर
Sat, 02 Aug 2025 06:37 PM IST
सचिन सोनी
संवाद न्यूज एजेंसी/ ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी/ ललितपुर
Published by: सचिन सोनी
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:37 PM IST
सार
सूने घर में घूसकर एक शख्स ने बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी बाहर से घर का दरवाजा लगाकर फरार हो गया। बृद्धा के पुत्र ने पड़ोसी युवक पर चोरी और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला से घटना की जानकारी लेता पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली महरौनी के ग्राम सैदपुर में बुजुर्ग महिला गोरीबाई पर धारदार उसके घर में घुसे अज्ञात शख्स ने हमला किया गया। गर्दन पर धारदार हमला करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी शख्स बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग गया। खून से लथपथ वृद्धा ने किसी तरह छत से मदद की गुहार लगाई। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
घायल महिला के पुत्र सुनील ने बताया कि उसकी मां शनिवार को नहाने के लिए गई थी। जैसे ही वह वापस घर के अंदर आई, गांव का ही युवक घर में घुसते हुए दिखाई दिया। जब आने की वजह जाननी चाही तो युवक ने उसकी मां को पकड़ लिया और घसीटते हुए अंदर भूसा वाले कमरे में ले गया। इससे पहले कि उसकी मां कुछ समझ पाती, आरोपी ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हथियार के प्रहार से बचने के प्रयास में हाथ की उंगली में भी चोट आ गई। इसके बाद आरोपी घर का ताला लगाकर भाग गया। जब कुछ देर बाद हमले से मरणासन्न उसकी मां को होश आया तो वह खून से लथपथ घिसटते हुए किसी तरह छत पर पहुंची। चिल्लाकर पड़ोसियों को आवाज लगाई। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुत्र को दी। मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। कमरे में चारों ओर खून और अपनी मां को मरणासन्न स्थिति में देखकर उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसको सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने वृद्धा की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सुनील ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर चोरी करने और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।