{"_id":"5a60faa44f1c1b7d268b53b2","slug":"91516305060-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ललितपुर। नाराहट थानांतर्गत गौना गांव निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौना गांव निवासी आनंद पुत्र रामकुमार नामदेव उम्र 21 साल ललितपुर में एक लॉज में काम करता था। उसके पिता एक स्कूल बस में ड्राइवर हैं। बुधवार की दोपहर बाद आनंद अपने पिता के साथ ललितपुर से घर चला गया। इसके बाद शाम साढे़ चार बजेउ पिता के साथ ही घर से खेत पर स्थित अमरूद के बगीचे में चला गया। देर शाम पिता ने खाने के लिए पूछा तो उसके मना कर दिया और खाना रख देने की बात कही। सुबह पांच बजे आनंद की मां रामकुमारी ने आवाज लगाते हुए उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन उत्तर न मिलने पर उसे शक हुआ तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने छत के खपरैल को हटाकर देखा तो उसका शव साड़ी के फंदे पर म्यारी के सहारे लटकते हुए मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत के सहारे अंदर जाकर दरवाजा खोला और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या की बात कही है। मृतक इकलौता और एक साल पहले उसका विवाह हुआ था।