फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तेरई फाटक के पास मिले युवक की संदिग्ध मौत

तेरई फाटक के पास मिले युवक की संदिग्ध मौत

Sat, 27 Apr 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
तेरई फाटक के पास मिले युवक की संदिग्ध मौत
तेरई फाटक के पास मिले युवक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। गत बृहस्पतिवार को तालबेहट के तेरई फाटक के पास पड़े मिले मोहल्ला नेहरू नगर निवासी विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में ससुराल वाले युवक की मौत शराब के नशे में होने की बात कह रहे हैं, जबकि भाई ने मौत को संदिग्ध बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम कलौथरा निवासी मृतक के ससुर दमरु ने बताया कि उनका दामाद मोहल्ला रामनगर, हाल नेहरू नगर निवासी विकास उर्फ विक्की नशे का आदी था। बताया कि वह बृहस्पतिवार की देर शाम नशे की हालत में तालबेहट के तेरई फाट के पास नाली में पड़ा मिला था। जानकारी पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया, लेकिन रात करीब चार बजे वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रुपयों के इंतजाम के लिए वह विकास को पहले अपने घर ले गया। वहां से पैसा और गाड़ी का इंतजाम करने के बाद सुबह जिला अस्पताल ले जाते समय विकास की मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मृतक के भाई लखन कुशवाहा ने बताया कि तीन माह पहले वह परिवार से अलग रहने लगा था। वह बृहस्पतिवार को ससुराल में पत्नी को लेने गया था। इसके बाद उसकी मौत की खबर आई। लखन कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उसके भाई विकास को मारापीटा गया, जिससे मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी तालबेहट उदयभान गौतम ने बताया कि मृतक नशे में पड़ा मिला था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और रात में ललितपुर रेफर किया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायती पत्र आता है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed