फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   -चिकित्सकों की लेटलतीफी हुई उजागर2

-चिकित्सकों की लेटलतीफी हुई उजागर2

Sun, 19 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
-चिकित्सकों की लेटलतीफी हुई उजागर2
चिकित्सकों की लेटलतीफी हुई उजागर
विज्ञापन

उपचार कराने पहुंचे थे एडीएम, डॉक्टर व कर्मचारी मिले गायब
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। शनिवार को एडीएम के सामने ही तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों की लापरवाही खुलकर उजागर हो गई है। सुबह जब अपर जिलाधिकारी अपना उपचार कराने पहुंचे तो यहां न तो चिकित्सक और न ही कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। जिससे उनका पारा चढ़ गया। इसकी सूचना पाकर सीएमएस मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपनी मौजूदगी में उनका उपचार कराया।
शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अपर जिलाधिकारी खुद अपना उपचार कराने के लिए पहुंच गए। यहां मौके पर चिकित्सक गैर मौजूद मिले। इसके अलावा कई कर्मी भी गायब मिले। सूचना को पाकर सीएमएस डा. बासवानी मौके पर पहुंच गए। इसके बावजूद चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचे। इस पर उन्होंने सीएमएस से सवाल-जवाब किए। अपर जिलाधिकारी ने हाथ में आए फैक्चर से हो रही दिक्कत का परामर्श लेने के उपरांत जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें अस्पताल के कई कर्मी गैर हाजिर मिले। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में कई कर्मी समय नहीं आते हैं। जिससे सुबह आने वाले मरीजों को उपचार के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


थंब मशीन रहती खराब
जिला अस्पताल में चिकित्सक सहित कर्मियों की लेटलतीफी पर अंकुश लगाने के लिए थंब मशीन लगाई गई है। लेकिन मशीन अक्सर रहती है। इस कारण उनकी रजिस्टर में हाजिरी ली जा रही है। ऐसे में अस्पताल कर्मियों में समय से उपस्थित होने की आदत नहीं पनप पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चिकित्सक सुबह वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने के लिए राउंड पर जाते हैं। जिसके बाद वापिस आने पर ओपीडी कक्ष में मरीजों का उपचार करते हैं।
-डा. एसके बासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed