फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बच्चों को रेडिमेड यूनिफार्म बांटने वाले चार शिक्षक हुए निलंबित

बच्चों को रेडिमेड यूनिफार्म बांटने वाले चार शिक्षक हुए निलंबित

Tue, 14 Aug 2018 03:24 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को रेडिमेड यूनिफार्म बांटने वाले चार शिक्षक हुए निलंबित
रेडिमेड यूनिफॉर्म बांटने वाले चार शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

- जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को रेडिमेड यूनिफॉर्म बांटने के मामले में चार और शिक्षकों पर कार्रवाई की गाज गिरी। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने चारों शिक्षकों को निलंबित कर दिया। इससे पहले भी मामले में चार शिक्षकों की एक वित्तीय वर्ष की वेतन वृद्घि रोकी जा चुकी है। कार्रवाई एसडीएम द्वारा किए गए सत्यापन की जांच आख्या पर हुई है।
विगत दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें यह पाया गया है कि परिषदीय विद्यालयों में शासन की मंशा के विपरीत बच्चों को बाजार की सस्ती व घटिया यूनिफार्म वितरित की जा रही है। इस तरह की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कार्रवाई के लिए कहा था। बीएसए ने चार शिक्षकों की वेतन वृद्घि रोकी थी और यूनिफार्म आपूर्ति करने वाले दो व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनकी फर्म को भी जिला बेसिक शिक्षा विभाग से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। इसके बाद डीएम ने पांचों तहसील के उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र के कम से कम 10 विद्यालयों का निरीक्षण कर यूनिफार्म का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। उप जिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण करके जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंप दी है। इसमें चार विद्यालयों में रेडिमेड यूनिफार्म का वितरण होना पाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी चारों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस पर तहसील व विकासखंड महरौनी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिदरवाहा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रश्मि जैन, प्राथमिक विद्यालय अजान के प्रधानाध्यापक अवधेश, तहसील व विकासखंड मड़ावरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय दिदौनिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक लोकेंद्र चतुर्वेदी तथा तालबेहट के उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्याक मंजुलता तिवारी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट :::
व्यापारियों पर नरमी
विद्यालयों में रेडिमेड यूनिफार्म की सप्लाई करने के आरोप में अधिकारियों द्वारा अभी तक केवल दो व्यापारियों के खिलाफ ही कार्रवाई की गई है। इनके अलावा भी ऐसे कई व्यापारी हैं, जिन्होंने विद्यालयों में रेडिमेड यूनिफार्म की सप्लाई की है। गौरतलब हो कि कुछ परिषदीय शिक्षक ही व्यापारी बन गए हैं और स्कूलों में रेडिमेड यूनिफार्म वितरित कर रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर तैनात कुछ सह समन्वयक व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ही उनको संरक्षण देने का काम कर रहे हैं, क्योंकि उनके संरक्षण के बिना यह आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed