फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: फांसी पर झूले प्रेमी युगल

क्राइम: फांसी पर झूले प्रेमी युगल

Sun, 18 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: फांसी पर झूले प्रेमी युगल
फांसी पर झूले प्रेमी युगल
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अनौरा गांव की घटना
ललितपुर।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अनौरा गांव स्थित खेत पर युवक और युवती का शव पेड़ पर टंगा मिलने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने उनकी शिनाख्त गांव निवासी के रूप में की। दोनों 14 मार्च की रात से लापता थे और दोनों के परिजनों ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर खोजबीन करने की मांग की थी।
शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे गांव निवासी धीरज सिंह खेत पर जा रहा था। इसी दौरान घर से 150 मीटर की दूरी पर महुआ के पेड़ पर युवक और युवती का शव देखकर गांव वालों को सूचना दी। गांव वालों ने दोनों की शिनाख्त गांव संजय सिंह (17) पुत्र स्व. रनवीर सिंह और सोनम साहू (18) पुत्री हुकुम साहू के रूप में की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी और सीओ सिटी ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

मृतक संजय के भाई पूरन सिंह ने बताया कि वह केबी विद्या मंदिर में में कक्षा दसवीं का छात्र का था। परिजनों के अनुसार 14 मार्च की रात अचानक वह घर से गायब हो गया। खोजबीन करने के बाद भी पता न चलता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक सात भाई और एक बहन में सबसे छोटा है। वहीं, सोनम के परिजनों ने बताया कि वह नरसिंह विद्या मंदिर में कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। 14 मार्च की रात से लापता होने के कारण परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता न चलता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनो एक ही मुहल्ले में रहा करते थे और दोनो परिवारों के बीच पारिवारिक संबंध थे। परिजनों से संभावना जताई कि प्रेम-प्रसंग के चलते ही दोनो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed