फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गैंगस्टर के अपराधी को पांच वर्ष का कारावास

गैंगस्टर के अपराधी को पांच वर्ष का कारावास

Fri, 05 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर के अपराधी को पांच वर्ष का कारावास
गैंगस्टर के एक को पांच वर्ष का कारावास
विज्ञापन

ललितपुर।
पंद्रह वर्ष पूर्व गैंगेस्टर के अपराध में पकड़े गए एक अभियुक्त को अपर सत्र न्यायाधीश (गैंगेस्टर कोर्ट) मनोज कुमार शुक्ला की अदालत ने पांच वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। उक्त मामले में तीन अन्य आरोपियों की मुकदमा के दौरान मृत्यु हो चुकी है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता लखनलाल यादव ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व 26 मार्च 2003 को थाना कोतवाली के एसएचओ जगदीश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि वह शहर में देखरेख व शांति व्यवस्था को मय हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे, कि उसी दौरान उन्हें जानकारी हुई कि थाना कोतवाली अंतर्गत मुुहल्ला वंशीपुरा निवासी गैंग लीडर जयदेव एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसने अपने ही मुहल्ला के साथी राजा साकी और मुहल्ला पठापुरा निवासी किशन व भरत संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने में संलिप्त रहते हैं। यह अपराधी अपने भय और आतंक के बल पर शहर क्षेत्र में नकबजनी और चोरियां करते हैं। इनके खिलाफ कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना देने व न्यायालय में गवाही देने का साहस नहीं कर पाता है। 10 जुलाई 2001 को सिविल लाइन निवासी भगवानदास द्वारा धारा 452 व 380 का अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसमें विवेचना के दौरान उक्त चारों अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए थे। इस मामले में अभियुक्त जयदेव व राजा को तीन माह एवं पांच-पांच सौ रुपये का अर्थदंड भी लगाया था। इसके बाद छह अगस्त 2001 को शहर के ही मुहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी आनंद कुमार जैन द्वारा उपरोक्त अपराधियों के खिलाफ धारा 457 व 380 के तहत मामला पंजीकृत कराया था। इसमें दुकान की खिड़की तोड़कर मसूर की चोरी की गई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एसएचओ ने तहरीर में बताया था कि उपरोक्त तथ्यों व जनता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह एक सुसंगठित गिरोह है व समाज विरोधी क्रियाकलाप में अभ्यस्त है। एसएचओ की तहरीर पर डीएम की संस्तुति पर यह मामला गैंगेस्टर के अपराध के तहत पंजीकृत होकर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल हुई थी। तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। बृहस्पतिवार को अभियोजन पक्ष की ओर से पेश की गई दलीलों, साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर न्यायाधीश ने अभियुक्त जयदेव को पांच वर्ष का कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। उक्त मामले में तीन अन्य आरोपियों की मुकदमा के दौरान पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed