फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young woman converts and marries according to Hindu rituals; seeks protection.

Hathras News: धर्म परिवर्तन कर युवती ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, मांगी सुरक्षा

Wed, 26 Aug 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Young woman converts and marries according to Hindu rituals; seeks protection.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर कॉलोनी के ही एक युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया। शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। दोनों ने युवती के परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। दोनों ने आपसी सहमति से विवाह करने का निर्णय लिया। युवती का कहना है कि उसने अपनी इच्छा से मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विजय के साथ विवाह किया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवती के परिजनों की ओर से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। इससे दोनों भयभीत हैं और उन्होंने पुलिस-प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। युवती ने शपथ पत्र देकर स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने और विजय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जा रही है। युवती या युवक सीधे पुलिस से नहीं मिले हैं। यह पता किया जा रहा है कि दोनों बालिग है या नहीं। अगर बालिग हुए तो उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी। - हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed