{"_id":"6a8e057bec971ae31109c7c5","slug":"father-and-son-die-of-electrocution-while-preparing-for-eid-e-milad-un-nabi-varanasi-news-c-20-vns1022-1519033-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान करंट से पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान करंट से पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत झालर की सजावट के दौरान हुआ हादसा, खुशियां मातम में बदलीं
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा के काजीपुर खुर्द में मंगलवार सुबह ईद मिलादुन्नबी पर विद्युत झालर की सजावट के दौरान पिता सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) और पुत्र अनस (18) की करंट लगने से मौत हो गई। सिगरा पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। त्योहार की खुशियां क्षण भर में मातम में बदल गईं। काजीपुर खुर्द निवासी सलीमुद्दीन के घर में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी चल रही थी। इलेक्ट्रिशयन नहीं मिलने पर सुबह आठ बजे अनस झालर लगाने लगा। लतर में कुछ बल्ब नहीं जल रहे थे, जिसे वह डायरेक्ट करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान लतर में शॉर्ट सर्किट हो गया और पूरे झालर में करंट दौड़ गया। अनस करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। बेटे को छटपटाता देख पिता सलीमुद्दीन बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की जद में आकर तार से चिपक गए। काफी देर तक दोनों तार से चिपके रहे। शोर सुनकर पड़ोसी और परिजन पहुंचे और घर के मेन लाइन का स्विच बंद किया। परिजनों ने तुरंत दोनों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़े सलीमुद्दीन क्षेत्र के एमजे मैरिज लॉन में मैनेजर थे। दोनों भाई पावरलूम का काम करते हैं। सलीमुद्दीन के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। परिवार की जिम्मेदारियां सलीमुद्दीन के कंधे पर ही थी। बेटे और पति का एक साथ शव देखकर पत्नी बेसुध हो गईं। वहीं, बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
वाटर कूलर में करंट की जद में आने से जिम संचालक की मौत
वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के पानदरीबा कालीमहल तिराहे मंगलवार सुबह वाटर कूलर में उतरे करंट की जद में आने से जिम संचालक त्रिलोकी मोदनवाल (55) की मौत हो गई। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर कनेक्शन कटवाया। चेतगंज पुलिस ने शव को संरक्षण में लिया। लहंगपुरा निवासी त्रिलोकी का रामकटोरा तिराहे के पास जिम है। सुबह जिम जाने के लिए घर से निकले और काली महल तिराहे पर निशुल्क वाटर कूलर पर अचानक हाथ रख दिया। बारिश के दौरान वाटर कूलर में उतरे करंट की जद में आ गए। उन्हें तड़पता देख लोगों ने बिजली कटवाई। इसके बाद त्रिलोकी को लेकर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ब्यूरो