फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चेतावनी: बिना अनुमति की खुदाई तो होगी कार्रवाई

चेतावनी: बिना अनुमति की खुदाई तो होगी कार्रवाई

Sun, 29 Jul 2018 05:41 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी: बिना अनुमति की खुदाई तो होगी कार्रवाई
बिना अनुमति की खुदाई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ललितपुर। निजी मोबाइल कंपनियों की लाइन डालने के दौरान बिना अनुमति के खुदाई करने पर अब कार्रवाई होगी। डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए निजी कंपनियों को निर्देश दिए हैं। गौरतलब हो जिले में नेटवर्क क्षमता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए निजी कंपनियों द्वारा केबिल बिछाने का कार्य किया जाता रहता है। ऐसे में कंपनियां बिना अनुमति के खुदाई कर ठीक ढंग से भराव नहीं करती हैं। इससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों और अधिकारियों ने शिकायत भी दर्ज करवाई है। वहीं बिना अनुमति के खुदाई किए जाने से बीएसएनएल की लाइन भी कट जाती है और नेटवर्क पूरी तरह से ठप हो जाता है। इन सभी शिकायतों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि दूरसंचार से संबंधित विभिन्न निजी कंपनियां संबंधित अधिकारी से अनुमति लिए बिना ही केबिल डालने के लिए खुदाई का कार्य करने लगती हैं। जिससे मिट्टी का भराव सही ढंग से नहीं हो पा रहा है तथा जगह-जगह पर दुर्घटनाओं की शिकायतें मिल रही हैं। नियमानुसार जिस स्थान पर खुदाई की जानी है, उससे सम्बंधित विभाग की अनापत्ति ली जानी चाहिए, जो कि नहीं ली जा रही है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं कि जब तक सम्बंधित विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र कंपनी द्वारा नहीं दिखाया जाता, तब तक इनके द्वारा खुदाई का कार्य नहीं किया जायेगा। बिना अनुमति के खुदाई करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed