फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

क्राइम: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 21 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाया गांव के ही एक युवक पर परेशान करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
डोंगराखुर्द/ललितपुर। नाराहट थानांतर्गत तरावली गांव निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने गांव के ही एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस कारण ही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की चार महीने पहले ही शादी हुई थी।

जाखलौन थानाक्षेत्र के बम्हौरीकलां गांव निवासी डोली की शादी तरावली गांव निवासी अनिल लोधी के साथ हुई थी। बुधवार को जब डोली के ससुरालीजन खेत पर उड़द की फसल की कटाई करने गए हुए थे। इसी दौरान जब वह घर पर अकेली थी, कमरे में छत पर कुंदे पर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम छह बजे जब परिजन वापस लौटे तो महिला को फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालीजनों ने आत्महत्या के कारणों पर अनभिज्ञता जाहिर की है। मायके पक्ष ने बम्हौरीकलां गांव के ही युवक पर परेशान करने का लगाया आरोप लगाया है। वह अपने देवर के साथ सोमवार को ही मायके से आई थी। लड़की मां ने बताया कि मेरी लड़की का गांव का ही एक लड़का पीछा करता रहता था जिससे उसने परेशान होकर यह आत्महत्या कर ली है। सोमवार को जब वह मायके से आ रही तो उस लड़के ने विरधा तक पीछा भी किया था। इस संबंध में नाराहट थानाध्यक्ष उदयभान गौतम ने बताया कि मामला संदिग्ध है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed