फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दरोगा बनकर ठगी करने वाला नटवरलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे

दरोगा बनकर ठगी करने वाला नटवरलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 23 Jun 2018 05:20 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
दरोगा बनकर ठगी करने वाला नटवरलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे
दरोगा बनकर ठगी करने वाला नटवरलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

सराफा बाजार में घटना को अंजाम देने पहुंचा था बहरूपिया
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से आया गिरफ्त में
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शुक्रवार को पुलिस के लिए बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नटवरलाल को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह एक घटना को अंजाम देने जा रहा था। वह पुलिस का अफसर बनकर जनपद ही नहीं अन्य जनपदों में भी घटना को अंजाम दे चुका था। तालबेहट में 34 तोला सोना दुकानदार से ले जाने के बाद से पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है, माना जा रहा है उससे कई और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
विगत कुछ दिनों से जनपद में एक शातिर अपराधी सक्रिय था, वह दरोगा बनकर दुकानों पर टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दे रहा था। कुछ दिनों पूर्व आरोपी ने नगर पंचायत तालबेहट में पुलिस लिखी मोटरसाइकिल से अपना रोब दिखाकर 34 तोला सोना की ठगी की थी। इसके बाद टीकमगढ़ में भी इस बहरूपिया ने कोतवाल बनकर एक मोबाइल दुकान पर से 6 मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गया था। इसके बाद से दोनों जिलों की पुलिस इसकी तलाश में जुट गई थी। जनपद की पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत कर दिया। हालांकि तालबेहट की घटना के बाद से उसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो गई थी। इससे पुलिस के लिए आम जनता का सहयोग भी मिलने लगा था। एसओजी टीम ने सराफा बाजार में अपना मुखबिर तंत्र फैला दिया। साथ ही व्यापारियों के पास उनकी फोटो भी उपलब्ध करा दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह वह घटना को अंजाम देने आया, मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, माना जा रहा है कि उससे पुलिस को कई घटनाओं के विषय में जानकारी मिल सकती है। यह शातिर बदमाश अधिकांश ऐसी दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर घात लगाता था जहां पर मुख्य दुकानदार की जगह उनके परिजन बैठे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालबेहट में दिया था घटना को अंजाम
बीती 02 जून को कस्बा तालबेेहट में उक्त शातिर बदमाश ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी कैमरे में उसकी फोटो भी आ गयी थी। उल्लेखनीय है कि सराफा बाजार स्थित केशव पुत्र हल्कू सोनी की दुकान पर शनिवार की दोपहर अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष पुलिस का मोनोग्राम लिखी ब्लैक कलर की अपाचे से आया। उसने अपने आप को कोतवाली का बता कर मंगलसूत्र के पैंडल दिखाने को कहा। जिस पर सराफा व्यापारी हल्कू सोनी ने पेंडल के डिब्बे दिखाना शुरू कर दिया। मौका देखकर सदिंग्ध व्यक्ति पेंडल की एक डिब्बी पर हाथ साफ करते हुए मौके से निगल गया। दुकानदार ने जब देखा कि दिखाई गई चार डिब्बियों में एक डिब्बी जिसमें दस पेंडल तथा रिंग थी वह गायब थी। पीड़ित सराफा व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने मामले का गंभीरता से लिया। खुलासे के लिये एसओजी सहित कई टीमें गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed