फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ???? ???? ?? 21 ????? ?????

21 neat cattle recovered from the mini truck

Tue, 01 Sep 2015 12:02 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मड़ावरा थाना पुलिस ने रविवार की रात ग्राम रनगांव स्थित हंसरी तिराहे पर गश्त के दौरान एक मिनी ट्रक में  ले जाए जा रहे 21 गौवंश को बरामद कर लिया। ट्रक में मौजूद एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दो साथी भागने में सफल रहे। थानेदार ने दो नामजद समेत तीन आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



मड़ावरा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक माबूद रजा अपने हमराह सिपाही साबिर अली एवं आजाद बाबू के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। ग्राम रनगांव के हंसरी तिगैला के रास्ते पर एक मिनी ट्रक सामने से आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने जब मिनी ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक मोड़कर भागने का प्रयास किया, इसमें सफल नहीं होने पर दो लोग ट्रक से कूदकर भाग निकले, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया। ट्रक को खुलवाकर देखा तो उसमें 21 गौवंश अमानवीय तरीके से बंधे हुए थे। पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम सद्दाम अली निवासी ग्राम भेलैया थाना मालथौन जिला सागर, दूसरे का नाम रसीद निवासी ग्राम भेलैया थाना मालथौन बताया।
विज्ञापन



जबकि, तीसरे साथी का नाम पता नहीं चल सका। ऐसे में दो नामजद समेत तीन के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं, बछड़ों को मुक्त कराकर दयोदय गौशाला मसौरा के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed