फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भैंसें खोजने का लापता युवक का शव सजनाम नदी में मिला

भैंसें खोजने का लापता युवक का शव सजनाम नदी में मिला

Sat, 27 Apr 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
भैंसें खोजने का लापता युवक का शव सजनाम नदी में मिला
भैंसें खोजने गए युवक का शव नदी में मिला
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झरावटा में भैंसें खोजने गए युवक का शव सजनाम नदी में मिला। पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर बेड़ा (जमीन) के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे ग्राम झरावटा निवासी पंकज (17) पुत्र संतोष निरंजन अपनी भैंसों को खोजने के लिए गांव में निकल गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जब काफी देर हो गई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन, देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजन दो दर्जन ग्रामीणों को साथ लेकर उसकी खोज में निकले। इसी दौरान वह सजनम नदी के किनारे पहुंचे, जहां किनारे पर कपड़े और चप्पल दिखाई दीं। इस पर किसी अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने नदी में उतरकर देखा और फिर लाठियों के सहारे नदी की गहराई में खोजा तो उसका शव पानी में डूबा हुआ पाया गया। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मृतक के पिता संतोष निरंजन ने बताया कि उसके घर के पीछे बने बेड़ा के विवाद में उसका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है और उक्त लोग पहले भी उसे व उसके पुत्र को घेरकर मारपीट कर चुके हैं। इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। उसने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर उसके पुत्र का शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया। पंकज दो भाइयों में बड़ा था। इस मामले में नाराहट थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पंकज भैंसे खोजने के लिए कपड़े और चप्पलें उतारकर सजनम बांध की नदी में उतर गया, लेकिन गहरे पानी में चले जाने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका और मौत हो गई। पोस्टमार्टम भी कराया गया है, जिसमें मृतक के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed