फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महिला समेत तीन पर दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज

महिला समेत तीन पर दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज

Thu, 13 Sep 2018 02:22 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
महिला समेत तीन पर दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज
महिला समेत तीन पर दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज
विज्ञापन

मड़ावरा (ललितपुर)। दलित के खेत में खड़ी फसल मवेशियों से जबरन चरा लेने और मना करने पर जातिसूचक शब्द और गालीगलौज कर मारपीट किये जाने पर मड़ावरा पुलिस द्वारा दलित उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत किया गया। ग्राम लिधौरा निवासी भुवानी पत्नी पप्पू अहिरवार ने बताया कि 25 अगस्त को वह अपने मायके जा रही थी तब रास्ते में अपने खेत में मवेशियों का झुंड खेत में घुसा फसल चर रहा था। उसने उन जानवरों को खेत से निकाल रही थी तब उसके गांव के ही महेंद्र, रामपाल पुत्रगण रामनाथ यादव एवं इंद्रेश यादव पुत्री रामनाथ हाथ में लाठी-डण्डे लेकर आये और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुऐ गालीगलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ जमकर मारपीट कर दी। बचाने की गुहार लगाने पर आसपास खेतों पर मौजूद ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी जान से मारने को धमकी देते हुए भाग गये। पीड़िता की तहरीर पर जांच उपरांत मड़ावरा पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की दफा 323, 504, 506 एवं दलित उत्पीड़न निवारण अधिनियम की धारा 3(1) द, 3(1) ध के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed