{"_id":"5b7dd23542c792466a5058df","slug":"181534972469-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: हार-जीत की बाजी लगाते तीन जुआरी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: हार-जीत की बाजी लगाते तीन जुआरी पकड़े
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार-जीत की बाजी लगाते तीन जुआरी पकड़े
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत राजघाट चौकी क्षेत्र के देवरी गांव से पुलिस ने जुएं के फड़ पर छापा मारते हुए हार-जीत की बाजी लगाते तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक जुआरी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 1320 रुपये बरामद हुए। जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। बुधवार की रात राजघाट चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह भदौरिया क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर ने देवरी गांव में जुआ खेले जाने की सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर देवरी गांव में छापेमारी करते हुए गांव निवासी विक्रम सिंह लोधी, मुकेश लोधी व भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आता देख दृगभान लोधी मौके से फरार हो गया। छापेमारी में पुलिस ने फड़ से 850 रुपये व जामा तलाशी के दौरान 470 रुपये एवं एक मोबाइल बरामद होने पर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।