फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फाइलों में गुम हुए जिले के तीन हत्याकांड

फाइलों में गुम हुए जिले के तीन हत्याकांड

Wed, 26 Sep 2018 05:32 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
फाइलों में गुम हुए जिले के तीन हत्याकांड
फाइलों में गुम हुए तीन अंधे हत्याकांड
विज्ञापन

पिछले एक वर्ष के अंदर हुईं हैं वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पिछले एक साल के अंदर जिले में हुए तीन अंधे हत्याकांड पुलिस की फाइलों में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। संबंधित थानों के थानाध्यक्षों के फेरबदल होने के बाद भी इन हत्याकांडों में कोई प्रगति नजर नहीं आ रही है। यह तीनों मामले कोतवाली तालबेहट, थाना सौजना व थाना मदनपुर क्षेत्र के हैं। वहीं कुछ महीने पहले हाइवे के पास मिले महिला के शव की अभी तक शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।
थाना सौजना के पथराई गांव में स्थित नदी में 23 सितंबर को एक अज्ञात महिला का शव निर्वस्त्र हालत में बीस किलो के बांट के साथ उतराता मिला। ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बतायी गयी थी। शव पानी में काफी देर तक रहने फूल गया था। अज्ञात शव के हाथ पैर बंधे होने व उसके शरीर से वजनी बांट बांधा होना हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। महिला की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। घटना के बाद से आज तक महिला की मौत का रहस्य पुलिस की फाइलों में दफन है।
विज्ञापन

थाना मदनपुर के ग्राम नीम टोरिया निवासी जयरानी पत्नी किशोरी लाल लोधी का रक्त रंजित शव दो महीने पहले 5 जुलाई को अपने खेत पर बने मकान के बाहर पड़ा हुआ मिला था। घटनास्थल की स्थिति देख लग रहा था कि मृतका के सिर पर भारी पत्थर पटक कर उसकी हत्या की गयी हो। सूचना पर मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मृतका के पति किशोरी लाल लोधी की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के के तरगुंवा क्षेत्र में रक्तरंजित अवस्था में महिला का शव मिलने का मामला भी पुलिस की फाइलों में बंद हो गया है। गौरतलब हो कि तरगुंवा आजादपुरा हाइवे पर 31 जुलाई की रात महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। महिला की उम्र करीब 28 वर्ष बतायी जा रही थी। महिला के शव के पास बिखरा खून हत्या की आशंका व्यक्त कर रहा था। घटना के बाद से दुर्घटना व घटना के बीच उलझी पहेली को सुलझाने में पुलिस को सफलता नही मिल सकी। आज भी महिला का अज्ञात शव की शिनाख्त कर पाना पुलिस के लिये टेड़ी खीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed