फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: महरौनी पेज बानपुर

क्राइम: महरौनी पेज बानपुर

Sat, 21 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: महरौनी पेज बानपुर
पुलिस ने गोवंश से लदी पिकअप पकड़ी
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार की रात को थाना बानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान गोवंश से लदी एक पिकअप को पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने वंकट सिंह पुत्र लाखन सिंह व लाखन सिंह पुत्र माखन सिंह निवासी कुआंघोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विगत रात एसआई संदीप सेंगर अपने हमराह कांस्टेबल सचिन अग्निहोत्री व अश्विनी कुमार के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि महरौनी से बानपुर की ओर पिकअप क्रमांक यूपी 94 टी 2013 गोवंश को भरकर भागने की फिराक में है। सूचना पर बानपुर पुलिस ने महरौनी रोड़ स्थित जैन मंदिर के पास घेराबंदी करके पिकअप का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर बाद एक पिकअप आती दिखाई दी। जिसको पुलिस ने रोका तो गाड़ी चालक ने वाहन की गति और तेज कर दी। पुलिस ने कुछ दूर जाकर वाहन रुकवा। इस बीच मौका पाकर चालक व दो अज्ञात व्यक्ति भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें तीन गाय, तीन बछियां व एक बछड़ा मिला। पुलिस ने वंकट सिंह पुत्र लाखन सिंह व लाखन सिंह पुत्र माखन सिंह को निवासी कुआंघोषी कोतवाली महरौनी को पकड़कर व रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed