फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कंपनी बाग में पुलिस कर्मी को पीटा, तीन पर मुकदमा

कंपनी बाग में पुलिस कर्मी को पीटा, तीन पर मुकदमा

Wed, 19 Jun 2019 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
कंपनी बाग में पुलिस कर्मी को पीटा, तीन पर मुकदमा
पुलिस कर्मी को पीटा, तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। कंपनी बाग में स्वास्थ्य के लिए बनाए गए एक्यूप्रेशर टाइल्स (पैदल पाथ-वे) खराब करने से रोकने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने परिवार के साथ घूमने गए एक पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस ने पुलिस कर्मचारी से मारपीट का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कंपनी बाग में घूमने गया था। वहां तीन युवक जूते पहनकर एक्यूप्रेशर टाइल्स पर चल रहे थे तथा टाइल्स खराब कर रहे थे। उसने उन्हें वहां जूते पहनकर चलने के लिए मना किया तो युवक उनसे उलझ गए और विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वह किसी प्रकार वहां से अपने को बचाते हुए निकल गया। कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और इसके बाद इनमें से दो आरोपियों बंसत विहार कालोनी निवासी राजकुमार कुशवाहा एवं गोविंद नगर निवासी कलाम राईन को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed