फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी पर अधिवक्ता आक्रोशित

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी पर अधिवक्ता आक्रोशित

Thu, 13 Jun 2019 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी पर अधिवक्ता आक्रोशित
मुकदमे में फंसाने की धमकी पर अधिवक्ता आक्रोशित
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी तहसील बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता कृपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि सात जून को रात करीब आठ बजे महरौनी कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली बुलाकर कहा गया कि वह एक मामले को किसी तरह निपटाएं। मैंने कहा कि इस मामले में किसी पक्ष पर दबाव नहीं बना सकता। इतना कहने पर पुलिस उत्तेजित हो गई। आरोप है कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता को धमकाने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर अध्यक्ष जगतनारायण चाचौदिया के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed