फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गढ़ौली में 15 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

गढ़ौली में 15 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी

Thu, 13 Jun 2019 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
गढ़ौली में 15 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी
गढ़ौली में किशोरी ने लगाई फांसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में दो अलग-अलग मामलों में एक युवक और एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम गढ़ौली में एक किशोरी ने जामुन के पेड़ पर कपड़े से फांसी लगाकर जान दे दी। वह मोबाइल फोन पर बात कर रही थी, परिजनों ने डांटा तो क्षुब्ध होकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को सुबह ग्राम गढ़ौली निवासी बिन्नू राजा (15) पुत्री देव सिंह पानी भरने की बात कहकर घर से निकल गई। उसने घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में जामुन के पेड़ पर कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। घर के पास में ही रहने वाले जब कुछ लोग वहां से निकले तो किशोरी को फांसी के फंदे पर लटकता देख। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद गांव में यह बात फैल गई।
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर किशोरी के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी सात बहनों में छठवें नंबर की थी। थानाध्यक्ष ऐके सिंह चौहान ने बताया कि किशोरी मोबाइल फोन पर बात कर रही थी, परिजनों ने डांटा तो उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना सौजना अंतर्गत ग्राम नाबई में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम नाबई निवासी खुशीराम बुनकर (26) पुत्र स्व.पर्वत मंगलवार की रात को करीब नौ बजे घर से खाना खाने के बाद खेत पर ईंटों के भट्टा लगाने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद वह आधी रात को करीब 12 बजे लौटकर घर आया और पानी पीकर फिर से चला गया। बुधवार की सुबह खेत की ओर जा रही उसके परिवार की एक महिला ने उसका शव सागौन के पेड़ पर लटकता हुआ देखा। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि खुशीराम मजदूरी करता था। वह नशा करता था।

प्रभारी थानाध्यक्ष सोजना नरेश कुमार ने बताया कि ग्राम नाबई निवासी खुशीराम नशा का आदी बताया गया है। बीती रात वह ईंट भट्टा लगाने की कहकर निकला था। इसके बाद पास में खेत में सागौन के पेड़ पर उसने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed