{"_id":"5cfeb5a3bdec2207382fc40b","slug":"156019650714-lalitpur-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर में बीते दिवस चाकू से हमला करने के मामले में पुुलिस ने दो आरोपियों पर हत्या करने के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी देशराज (27) पुत्र हरपे अहिरवार पर नेहरूनगर निवासी दो व्यक्तियों ने चाकू मार कर प्राण घातक हमला कर दिया था। पीड़ित ने मौके पर मोटर साइकिल छोड़कर शहर कोतवाली भाग कर जान बचाई। जहां पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में घायल के भाई राजपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ जूून को भाई देशराज ललितपुर आया था, जहां नेहरूनगर निवासी कल्लू अहिरवार ने फोन कर अपने घर बुलाया। गांव में ससुराल होने के कारण भाई भी उसके घर पहुंच गया। वहां सोनू नाम का लड़का भी मौजूद था। घर पर कल्लू ने कोल्डड्रिंक पिलाई और शराब पीने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर चाकू निकाला। भाई ने कहा कि चाकू क्यों निकाल रहे हो, विपक्षी ने बताया कि चाकू को साथ लिए रहता हूं और कहा कि तुम्हें ऊपर जाना है। अचानक वह चाकू से बार करने लगा। उसके साथी सोनू ने भाई का सिर पकड़ लिया। भाई किसी तरह वहां से भागकर कोतवाली पहुंचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।