{"_id":"6a8f3312c3c4bee10f051c14","slug":"report-on-allegations-of-threatening-doctor-and-staff-gonda-news-c-100-1-brp1002-165062-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डॉक्टर और स्टाफ को धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डॉक्टर और स्टाफ को धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट
Thu, 27 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। आरएमसी अस्पताल के मैनेजर ने मरीज के परिजनों पर डॉक्टर और कर्मचारियों को धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पहले मरीज के परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
मोहित तिवारी के अनुसार, 23 अगस्त की शाम अनुराधा को दिखाने परिजन अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर से विवाद के बाद उन्होंने बाहर से कई लोगों को बुलाया। अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ और मारपीट की कोशिश की गई। मैनेजर और स्टाफ नर्स के साथ भी अभद्रता की गई। डॉक्टर और कर्मचारियों को गाली देकर जान से मारने की धमकी दी गई।
मैनेजर का आरोप है कि घटना के बाद भी उन्हें फोन और व्हाट्सएप से धमकियां मिल रही हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने मरीज और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।