फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Labourer hangs himself amidst family dispute; dies.

Firozabad News: पारिवारिक कलह में मजदूर फंदे पर लटका, मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Labourer hangs himself amidst family dispute; dies.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव कनवारा में पारिवारिक कलह के चलते बुधवार सुबह एक मजदूर नीम के पेड़ पर फंदा पर लटका मिला। जिससे परिवार में चीख- पुकार मच गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव कनवारा थाना खैरगढ़ निवासी चंद्रशेखर (30) मजदूरी कर परिवार का पालन- पोषण करता था। पारिवारिक कलह में मंगलवार रात करीब नौ बजे घर से निकल गया। काफी देरतक घर वापस न आया तो परिजन को चिंता सताने लगी। परिजन ने उसकी तलाश करना शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह करीब सात बजे घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर नीम के पेड़ पर गमछे से उसका शव लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन व इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक अपने पीछे पत्नी यशोदा और एक वर्षीय बेटी रोशनी को रोता बिलखता छोड़ गया है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की नीम के पेड़ पर फंदा लगाने से मौत हुई है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह का मामला प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed