फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Out-of-control truck runs over two policemen on a bike; both killed.

Faridabad News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को रौंदा, मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control truck runs over two policemen on a bike; both killed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोहना रोड पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने दोनों सिपाहियों को बाइक समेत करीब 50 मीटर घसीट दिया। हादसे में सिपाही नवीन (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही अभिषेक (26) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।


पुलिस के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी पर्वतीय कॉलोनी चौकी में तैनात थे और मूलरूप से भिवानी के रहने वाले थे। बुधवार दोपहर में बाइक से गश्त पर निकले थे। नवीन बाइक चला रहे थे और अभिषेक पीछे बैठे थे। हादसे के समय एक सिपाही ने वर्दी पहनी थी। हादसे में नवीन का हेलमेट टूटकर दूर जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक गलत तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ट्रक चालक और वाहन मालिक की पहचान के साथ हादसे के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed