{"_id":"6a8f35d463842f4cbf085be7","slug":"accused-of-stealing-from-the-same-shop-twice-in-38-days-banda-news-c-212-1-bnd1007-151336-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 38 दिनों में एक ही दुकान में दो बार चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 38 दिनों में एक ही दुकान में दो बार चोरी का आरोप
विज्ञापन
शटर का कुंडा काट और ताला तोड़कर दुकान में घुसे
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। महज 38 दिनों के भीतर चोरों ने एक ही किराना दुकान को दो बार निशाना बनाया है। कुल 33 हजार रुपये की नकदी और सामान चोरी हुआ है।
दुकानदार विनीत द्विवेदी ने बताया कि पहली चोरी 17 जुलाई की देर रात हुई थी। तब चोर 25 हजार रुपये का सामान और 17 हजार रुपये नकदी ले गए थे। विनीत का आरोप है कि पहली शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे चोरों के हौसले बढ़ गए। सोमवार रात चोरों ने दोबारा दुकान को निशाना बनाया। वे शटर का कुंडा काटकर और ताला तोड़कर दुकान में घुसे। इस बार चोर 750 रुपये नकदी और करीब आठ हजार रुपये का सामान ले गए। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।