फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रंगदारी मांगने पर मुकदमा पंजीकृत

रंगदारी मांगने पर मुकदमा पंजीकृत

Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने पर मुकदमा पंजीकृत
रंगदारी मांगने पर मुकदमा पंजीकृत
विज्ञापन

मड़ावरा (ललितपुर)। थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा पिता समेत उसके तीन पुत्रों पर जालसाजी और रंगदारी वसूलने के मामला पंजीकृत किया गया है। मड़ावरा निवासी संजय कुमार जैन पुत्र टीकमचंद ने पुलिस को सौंपी अपनी तहरीर में बताया कि उसका कस्बा निवासी रगवीर पुत्र नामालूम से सब्जी मंडी के नजदीक जमीन खरीदने का सौदा 40 लाख रुपये में तय हुआ था, जिसका बैनामा अगस्त माह में किया जाना था। आरोप है कि आरोपी द्वारा जमीन बिक्री का बैनामा करने में हीलाहवाली की जा रही थी तब बीते 25 अगस्त को उलाहना देने पीड़ित संजय जब रगवीर के घर गया तो वहाँ मौजूद उसके पुत्रों द्वारा उसके सीने पर तमंचा लगाकर 10 लाख रुपये की मांग कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 352, 386 व 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


एक आरोपी के दिनों से है लापता
मड़ावरा। प्रकरण के बारे में कस्बे में कई तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। गौरतलब है कि 11 सितंबर को पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे का एक आरोपी पिछले 15 दिनों पहले से ही लापता है। मामले में परिजनों का आरोप है कि उनके पुत्र को गायब कराने में कुछ लोगों द्वारा साजिश की गई है। अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की जा रही है। प्रकरण में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed