फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मारपीट व रुपए छीनने पर कार्रवाई न होने से धरना पर बैठे परिजन

मारपीट व रुपए छीनने पर कार्रवाई न होने से धरना पर बैठे परिजन

Fri, 08 Feb 2019 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
मारपीट व रुपए छीनने पर कार्रवाई न होने से धरना पर बैठे परिजन
मारपीट व रुपये छीनने पर कार्रवाई न होने से धरना पर बैठे परिजन
विज्ञापन

ललितपुर। बीते दिनों शहर कोतवाली अंतर्गत छात्रों के साथ हुई मारपीट और रुपए छीनने के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक मामला दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले में टालमटोल का रवैया अपनाए हुए हैं। इससे क्षुब्ध होकर छात्रों को परिजनों के साथ घंटाघर प्रांगण में अनशन करने के लिए विवश होना पड़ा है। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीते एक फरवरी को मऊमाफी निवासी दलित सभी छात्र अपने विद्यालयों से पढ़ाई कर वापिस जा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी दबंग अपने अज्ञात साथियों के साथ आए और रोककर गाली-गलौज कर मारपीट कर एक छात्र की छात्रवृत्ति छीन कर ले गए। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर पीड़ित छात्रों के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। मामले में कार्रवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित छात्र के परिजन बुधवार से शहर के घंटाघर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने व जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की है। ज्ञापन पर मिथुन अहिरवार, अरविंद अहिरवार, धर्मेंद्र अहिरवार आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed