फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: आग से झुलसे महिला और पुरुष

क्राइम: आग से झुलसे महिला और पुरुष

Mon, 02 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: आग से झुलसे महिला और पुरुष
आग से झुलसे महिला और पुरुष
विज्ञापन

दो अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आग की चपेट में आने से महिला और पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानन में परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों घायलों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़वार गांव निवासी रजनी उम्र 22 साल ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद एक लड़की भी पैदा हुई। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति शराब के नशे में उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। रविवार की सुबह वह खाना बना रही थी। इसी दौरान पति आया और रजनी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही पति ने घर से निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर पति ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। महिला की चीखपुकार सुन मुहल्लेवासियों ने आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहीं जाखलौन थानाक्षेत्र के जीरोन गांव निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र श्यामलाल उम्र 35 साल ने बतया कि उसके भाइयों के बीच नौ एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार की रात वह अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान उसके दो भाई आए और विवाद करने लगे। विरोध करने पर एक भाई ने हाथ पकड़ लिया औरदूसरे ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। चीखपुकार सुन परिजनों ने आग पर काबू पाया और गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed