फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शराब के नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर

शराब के नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर

Fri, 27 Jul 2018 02:19 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर
कार चालक ने टक्कर मारी, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। बीती 17 जुलाई की रात तेज रफ्तार में भाग रही कार ने शहर के मुहल्ला नदीपुरा में स्थित प्रजापति समाज की धर्मशाला के बाहर सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। घटना के समय कार चालक शराब के नशे में धुत था। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस ने शिकायती पत्र देकर लापरवाह कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मुहल्ला नदीपुरा निवासी सुदीप साहू पुत्र रामसेवक ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 17 जुलाई को मुहल्ले में ही स्थित प्रजापति समाज की धर्मशाला में उसकी दादी की गंगाजली तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10 बजे परिवार के कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में कार आई और वहां बैठे लोगों में टक्कर मार दी। इसमें उनका बड़ा भाई संदीप और उसकी बहिन नेहा साहू गंभीर रुप से घायल हो गए। संदीप की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसको मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया था, उसके कूल्हे में फैक्चर आया है। वहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना को अंजाम देने वाला कार चालक शराब के नशे में धुत था। चालक नदीपुरा का ही निवासी है, जिसका नाम भी शिकायती पत्र में दिया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने और उपचार में खर्च की रुपयों की भरपाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed