{"_id":"6641398e582fbac6a60308f4","slug":"create-fake-account-of-woman-and-post-obscene-photos-on-facebook-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114587-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फेसबुक पर महिला का फर्जी एकाउंट बना अश्लील फोटो डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फेसबुक पर महिला का फर्जी एकाउंट बना अश्लील फोटो डाले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फेसबुक पर महिला का फर्जी एकाउंट बनाकर अश्लील फोटो, वीडियो पोस्ट करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के एक मोहल्ले की महिला ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके नाम से फेसबुक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी एकाउंट बनाया है। बदनाम करने की नीयत से उसकी फोटो व अश्लील वीडियो और धार्मिक गुरुओं पर टिप्पणी करने वाली पोस्ट डाली जा रही है। फर्जी फेसबुक एकाउंट की जानकारी उसे उसके परिचितों ने दी। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसे व उसके परिवारीजनों को किसी फर्जी मामले में फंसा सकता है।