फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid guideline intruction

किसी भी व्यक्ति के साथ अभद्रता हुई तो होगी कठोर कार्रवाई

Sat, 27 Mar 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
covid guideline intruction
पुलिस लाइन में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम व एसपी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार की मौजूदगी में आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार ने पुन: गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत जिन क्षेत्रों में कोविड के केस निकलते हैं, उन क्षेत्रों में सार्वजनिक आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा 1000 रुपये जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि होली एवं शब-ए-बरात पर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहेगा। 28 मार्च को जनपद में विद्युत एवं जलापूर्ति पूर्ण रुप से सुचारु रहेगी। मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं को कोई भी असुविधा हो तो वह प्रशासन को अवगत कराएं। इसमें कहा गया कि त्योहार पर किसी भी व्यक्ति द्वारा अभद्रता की जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद अध्यक्ष रामलीला समिति ने कहा कि जनपद में होली 30 मार्च को ही खेली जाएगी। सामूहिक होली तीन जगह खेली जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनपद के निवासी प्रशासन को त्योहारों के दौरान सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से कोविड के नियमों का पालन कराने के लिए कहा। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
27 हजार लोगों को लग चुका टीका
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे भातरवर्ष में कोरोना के मामले पुन: बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य रुप से करना है। जनपद में अब तक 27000 से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है, वे सभी लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed