फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   covid core meeting

चिकित्सक सिर्फ चिकित्सकीय कार्य करें, अन्य कार्यों को प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे नोडल

Wed, 28 Apr 2021 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
covid core meeting
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन के मरीज यदि बाहर टहलते मिलें तो कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में सबसे पहले 24 घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई। बताया कि मंगलवार को 1631 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें कुल 240 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। 259 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन में मरीजों को यदि ऑक्सीजन की आवश्यकता हो तो उपलब्ध कराएं और उनके परिवार वालों, आस पड़ोस एवं संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की सूचना एकत्र करें। उन्होंने कहा कि जनपद में अधिक संख्या में चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, जिससे मेडिकल स्टाफ की कमी होने का अंदेशा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों को अन्य कार्यों से मुक्त करते हुए केवल चिकित्सकीय कार्यों में लगाया जाए। अन्य कार्यों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल बनाया जाएगा। कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत क्षेत्र में कार्य कर रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें जनपद में स्थापित एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर के टेलीफोन नंबरों (05176-274371, 05176-272200, 05176-272335, 05176- 272613 तथा मोबाइल नंबर 9454416374) पर सूचनाएं उपलब्ध कराते रहें। उन्होंने एक मई से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण अभियान के संबंध में समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिन स्थलों पर टीकाकरण किया जाना है वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, डा. मुकेश दुबे, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed