{"_id":"6870c08034c29a963a0156d0","slug":"councilor-manmohan-choubey-was-beaten-up-brahmin-maha-mandal-staged-a-protest-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: नपा पार्षद के साथ मारपीट और हमले पर बिफरा ब्राह्मण महामंडल, सड़क पर उतरकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: नपा पार्षद के साथ मारपीट और हमले पर बिफरा ब्राह्मण महामंडल, सड़क पर उतरकर जताया विरोध
Fri, 11 Jul 2025 01:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:13 PM IST
सार
शुक्रवार की सुबह ब्राह्मण महामंडल के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर पालिका ईओ को बर्खास्त करने और दोषियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
Lalitpur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका परिषद के गांधीनगर प्रथम वार्ड-15 के पार्षद मनमोहन चौबे के साथ 9 जुलाई को नगर पालिका कार्यालय में मारपीट कर हमला किया गया था। जिसमें पार्षद घायल हो गया था और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पार्षद के साथ हुई मारपीट और हमला को लेकर ब्राह्मण महामंडल में आक्रोश फैल गया।
शुक्रवार की सुबह ब्राह्मण महामंडल के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर पालिका ईओ को बर्खास्त करने और दोषियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे। प्रदर्शन की सूचना पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्त मौके पर पहुंचे और शिकायत को सुना। ब्राह्मण महामंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को दिया। जिसमें उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।