फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona vaccination

पहले दिन 120 युवाओं ने लगवाया टीका

Tue, 08 Jun 2021 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
तालबेहट। नगर के सीएचसी में पहली बार 18 से 45 आयु वर्ग के लिए शुरू हुए कोविड वैक्सीनेशन में युवाओं ने गजब का उत्साह दिखाया। पहले दिन 120 युवाओं ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में कोविड पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक जून से 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य व्यापक स्तर पर शुरू किया गया था। नगर के सीएचसी में अभी यह कार्य शुरू नहीं हो सका था। इससे नगर के युवा इसे लगवाने के लिए जिला मुख्यालय सहित आसपास के शहरों में जा रहे थे। इससे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंसौरिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा सोमवार को नगर के सीएचसी में 18 से 45 आयु वर्ग के लिए शुरू किए गए वैक्सीनेशन कार्य के पहले दिन 120 युवाओं ने टीकाकरण कराया। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 109 लोगों ने टीका लगवाया। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed