{"_id":"5f70e2058ebc3e9bbe712b5c","slug":"corona-positive-one-died-seven-infected-lalitpur-news-jhs1773008125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक की मौत, सात मिले नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक की मौत, सात मिले नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
corona
- फोटो : corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को एक कोरोना संक्रमित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस तरह जिले में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 38 पहुंच गई है। वहीं जांच के दौरान सात नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल मिलाकर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2367 हो गई है। इनमें 2055 संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।
बीते महीनों की अपेक्षा इस माह में सबसे अधिक मौतें हुई है। ब्लॉक जखौरा के ग्राम निवाई निवाहो निवासी एक 60 वर्षीय महिला बुखार व खांसी के चलते उपचार को जिला अस्पताल आई थी, जहां पर जांच के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया। लक्षण होने के चलते उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। जहां पर शनिवार को देर रात्रि में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 38 पहुुुंच गई है। वहीं रविवार को मिले संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी 54 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय व्यक्ति, केंद्रीय विद्यालय कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय युवती, मोहल्ला रावतयाना निवासी 21 वर्षीय युवती, मोहल्ला सरदारपुरा निवासी 20 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बार के ग्राम बिल्ला निवासी 10 वर्षीय मासूम बालिका, ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम विनेकाटोरन निवासी 20 वर्षीय युवक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच संक्रमित होम आइसोलेट हैं और दो संक्रमितों को तालबेहट पॉलीटेक्निक स्थिति एल-1 अटैच में भर्ती किया गया है।
----------
715 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए जा रहे लगातार सैंपलों के बाद भी आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट के समय में सुधार नहीं किया गया है। यहां पर बीते चार दिनों से अब तक के 715 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इससे सैंपल देने वाले होम क्वारंटीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
-------
रविवार को जनपद में कोरोना जांच में सात व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा झांसी में भर्ती एक महिला संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी