फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Contenar and truck accident driver seriou

ट्रक में पीछे से टकराया कंटेनर, चालक गंभीरT

Sat, 21 Mar 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Contenar and truck accident driver seriou
बाईपास पर भिड़े ट्रक - फोटो : LALITPUR
ललितपर। सागर से दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक के पीछे आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर टकरा गया, जिससे आगे जा रहा ट्रक पलट गया। इस बीच तीन घंटे तक कंटेनर की स्टीयरिंग में फंसे ड्राइवर को सरिया की मदद से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय में उपचार को लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर रामनगर- खिरकापुरा तिराहा पर सागर से दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे आगे जा रहा ट्रक पलट गया। जबकि, कंटेनर क्षतिग्रस्त होने से उसकी स्टीयरिंग में ड्राइवर फंस गया। जानकारी होने पर मंडी चौकी प्रभारी शकील अहमद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए, जहां कंटेनर चालक को स्टीयरिंग में फंसा देख चौकी प्रभारी ने उसे निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। ट्रक को उठाने के लिए जेसीबी बुलाई गई।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद स्टीयरिंग का सरिया काटकर कंटेनर चालक मुन्ना सिंह निवासी फिरोजपुर निहू हरियाणा को गंभीर हालत में कंटेनर से बाहर निकाला गया और उसे एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में उपचार को भिजवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। वहीं, जेसीबी आने के बाद सड़क पर पड़े ट्रक को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed