फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   congress pad yatra

अंबानी, अडानी के चंगुल में फंसी मोदी सरकार

Thu, 31 Dec 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
congress pad yatra
कस्बा बिरधा में पदयात्रा निकालते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कांग्रेस के 136वें स्थापना के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कस्बा तालबेहट में कांग्रेस कार्यालय से रानीपुरा तक एवं कस्बा बिरधा से ग्राम पटौवा तक कांग्रेस संदेश पद यात्रा निकाली गई। पांच किलोमीटर की शांति यात्रा में गोमाता और किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने सरकार को आगाह करते हुए आरोप लगाया कि नोटबंदी, जीएसटी जैसे काले कानून के बाद लोग महंगाई की मार से परेशान हैं। वहीं, लगातार आपदाओं की मार झेलते आ रहे किसानों को काले कृषि कानून के पीछे धकेल दिया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि देश की मोदी सरकार अंबानी, अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के चंगुल दबी हुई है, इससे आम जनमानस का भला होने वाला नहीं है। जिला कोषाध्यक्ष संजय जैन मोदी ने किसानों एवं गोमाता की बदहाली के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार से समस्याओं के हल की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इस मौके पर पीसीसी धनीराम अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक प्रभारी गनेश प्रसाद कुशवाहा, डॉ. रामसिंह यादव, महेंद्र पनारी, शब्बीर खां, रब्बी साहू, हीरालाल सेन, कैलाश पटेल, पूरन कुशवाहा, राजीव जैन, प्रीतम कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed