फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Complaints regarding contaminated drinking water and damaged roads were lodged with the SDM.

Lalitpur News: दूषित पेयजल, उखड़ी सड़कों की समस्या की शिकायत एसडीएम से की

Tue, 07 Jul 2026 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Complaints regarding contaminated drinking water and damaged roads were lodged with the SDM.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सिविल लाइन द्वितीय के मोहल्लेवासियों ने स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और सड़क मरम्मत की मांग काे लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
वार्ड संख्या 17 सिविल लाइन द्वितीय में पेयजल आपूर्ति की समस्या और पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से नाराज मोहल्लेवासियों ने वार्ड सभासद कुंदन पाल के नेतृत्व में एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड के कई मोहल्लों में पिछले कुछ समय से नलों में गंदा और दूषित पानी आ रहा है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगे बताया कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया था, उन्हें अब तक ठीक नहीं कराया गया है। सड़कें उखड़ी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में इन स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि नलों में स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए और पाइपलाइन डालने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed